कटनी मध्य प्रदेश
वित्तीय अनियमितता के चलते दशरमन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य रेखा नामदेव को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रभारी प्राचार्य के पद से हटाया गया ज्ञात हो कि शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर पूर्व में प्रकाशित खबरों का प्रकाशन किया गया था जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शासकीय उच्चतर माध्यमिक में पदस्थ तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य रेखा नामदेव के विगत 3 वर्षों की वित्तीय जांच करने शिकायत की गई थी जिसमें जांच दल विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभय जैन के नेतृत्व में जांच की गई और वित्तीय रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायतों के विभिन्न बिंदु सत्य पाए गए जांच अधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी गई जिला शिक्षा अधिकारी एस एन पांडे द्वारा मामले को गंभीरता से देखते हुए कार्रवाई की गई कार्रवाई किए गए पत्र अनुसार
कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ढीमरखेडा के पत्र द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के निष्कर्ष के अनुसार महात्मा गांधी शास.उ.मा.वि. दशरमन में विगत 03 वर्षों में स्थानीय मदों से क्रय की गयी सामग्री का स्टाक पंजी संधारण न नहीं किया गया एवं भौतिक सत्यापन भी नहीं कराया गया है जिसमें कौन सी सामग्री विद्यालय में है एवं कौन सी सामग्री विद्यालय के बाहर है उसका मिलान नहीं हुआ है। रेखा नामदेव प्रभारी प्राचार्य द्वारा शासकीय राशि व्यय में अनियमितताएं एवं विद्यालयीन सामग्री का दुरुपयोग किया गया है। उपरोक्त प्रकरण के संबंध में सी. एम. हैल्पलाइन में शिकायत भी की गई थी
रेखा नामदेव प्रभारी प्राचार्य द्वारा की गई अनियितताओं के फलस्वरूप उन्हें प्राचार्य पद के प्रभार से मुक्त किया जाता है एवं रीता बागरी उच्च माध्यमिक शिक्षक को महात्मा गांधी शास.उ.मा.वि. दशरमन, विकासखण्ड ढीमरखेडा के प्राचार्य पद का प्रभार प्रशासकीय एवं वित्तीय सहित दिया जाता है
वित्तीय अनियमितता के चलते हो सकती है बड़ी कार्यवाही
इस संबंध में शिकायतकर्ता सौरभ गर्ग द्वारा बताया गया वित्तीय अनियमितता की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में की गई थी जिसमें जांच दल द्वारा सभी बिंदुओं जांच की गई जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आई है जिसके चलते अभी वर्तमान में रेखा नामदेव को प्रभारी प्राचार्य के पद से पृथक किया गया है वित्तीय अनियमितता की अभी और कार्यवाही बाकी है जो प्रतीक्षारत है संभवत अधिकारियों द्वारा जांच पत्र के आधार पर कार्यवाही की जाएगी
सौरभ गर्ग ब्यूरो कटनी
