दमुआ। थाना दमुआ क्षेत्र में नागद्वारी मेला रूट पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक बस चालक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को बस क्रमांक MP 48 P 0316 को जांच के दौरान रोका गया।
जांच में चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की बात सामने आने पर उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।
हीं बस के संबंध में बीमा, परमिट एवं फिटनेस सहित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए, जिसके चलते पुलिस ने बस को जब्त कर लिया।
पुलिस द्वारा मेला मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के लिए वाहनों की जांच एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस वाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू
