थाना बाकल पुलिस ने नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया)
दिनांक- 21.11.2025 थाना – बाकल, जिला-कटनी
—000—
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे “आपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत प्रार्थिया पार्वती बाई के नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना थाना बाकल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्परता से जांच शुरू की और विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। तकनीकी और मानवीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर नाबालिग अपहृता को थाना बाकल पुलिस टीम ने बचैया (नयागांव) थाना बहोरीबंद से दस्तयाब कर सकुशल परिजनो को सौंप दिया ।
गुमशुदा को उसके परिवार से मिला दिया गया है। गुमशुदा के परिजनो ने त्वरित सफलता के लिए पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की है ।
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री शिवा पाठक ,सउनि बीएम चौधरी , म.आर. 209 रोशनी लोधी , म.आर. 765 रक्षा साहू की विशेष भूमिका रही ।
जितेंद्र मिश्रा
Trending
- गाडरवारा में आज मजदूर दिवस पर एन.टी.पी.सी. श्रमिक सभा ने किया श्रम शक्ति का सम्मान
- धमतरी में आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का स्ट्राइक; बग्गा बार के पीछे से दो बुकी गिरफ्तार
- पुरुषोत्तम पांडेय ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदना योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 3000 करने की मांग की
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, वाहन सहित सवा लाख का माल जब्त
- वृद्ध श्रीमती चैती बाई साहू का देवलोक गमन
- भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आज
- बिलासपुर पुलिस कप्तान श्री रजनेश सिंह आईपीएस के चेतना अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा विषय पर आधारित आर्यन फ़िल्म की जागरूकता फिल्मों का प्रस्तुतीकरण
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी: मासूम अर्नव को मिला नया जीवन
