बीजापुर। थाना बासागुड़ा पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए नक्सली सदस्य बोगम लखमू को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50,050 रुपये नकद के साथ BGL लांचर, 18 BGL सेल, 12 तीर बम, हैंड ग्रेनेड, .303 के 15 जिंदा राउंड, 31 BGL कार्ट्रिज सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के लिए काम करने और नक्सली सामग्री छिपाने की बात स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज

