रायगढ़

थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में सटीक विवेचना, 5 संगठित अपराधियों को 4 माह में सजा

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना पुलिस की सशक्त विवेचना और समयबद्ध कार्रवाई के चलते संगठित तरीके से चोरी और बैंक में सेंधमारी की साजिश रचने वाले पांच आरोपियों को अपराध के महज चार माह के भीतर न्यायालय से सजा मिल गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी घरघोड़ा श्री दामोदर प्रसाद चंद्रा ने सभी आरोपियों को दो-दो वर्ष के कारावास एवं 100-100 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

मामले में ग्राम कुडुमकेला स्थित मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर 83 मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी किया गया था। इसके बाद आरोपियों ने बैंक चोरी की योजना भी बनाई और खम्हार व पटेलपाली स्थित बैंकों में चोरी का प्रयास किया। घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के मोबाइल, घटना में प्रयुक्त दो वाहन सहित करीब 26 लाख 47 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व और विवेचनाधिकारी प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक की सटीक एवं प्रभावी विवेचना से मजबूत साक्ष्य जुटाए गए। समय पर चार्जशीट पेश होने और सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सत्यनारायण प्रकाश महिलाने की प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय ने पांचों आरोपियों को दोषसिद्ध कर सजा सुनाई।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज

Leave A Reply

Exit mobile version