कटनी
ढीमरखेड़ा अनुविभागीय राजस्व नवीन भवन का विधायक ने किया औचक निरीक्षण
ढीमरखेड़ा। अनुविभागीय राजस्व नवीन भवन ढीमरखेड़ा का बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन में लगाए गए विद्युत उपकरण डुप्लीकेट पाए गए। पंखे, स्विच एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठने पर विधायक ने तत्काल सभी डुप्लीकेट उपकरण बदलवाने के निर्देश दिए। विधायक श्री सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय भवनों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण एवं विद्युत कार्यों की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई के संकेत भी दिए। निरीक्षण के समय एसडीएम निधि गोहल, तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया, नितिन पटेल
योगेन्द्र सिंह ठाकुर एवं सुलभ त्रिपाठी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विधायक को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।औचक निरीक्षण से राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति रही, वहीं स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार एवं लापरवाही पर सख्त संदेश के रूप में देखा।
जितेंद्र मिश्रा
