जारी रहेगा ‘सच’ का सफर……. अनिल भंडारी

इंदौर – आज भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में ‘उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान 2026’ पाकर मैं बहुत अभिभूत हूं। मन में यह भाव लिए इन शब्दों को कहा पुलिसवाला समाचार पत्रिका के इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार अनिल भंडारी ने। श्री भंडारी ने कहा आप कि जब कोई काम बहुत सिद्दत से बिना लाभ-हानि सोचे करते हो, तब ऐसे में हौले से कोई आपकी पीठ थपथपा दे तो कितना अच्छा लगता है। इससे आपका हौसला और बुलंद होता है और आप इस बात के लिए भी निश्चिंत हो जाते हो कि आप सही रास्ते पर चल रहे हो। इसके बाद आप को राह के कांटों की परवाह बिल्कुल नहीं होती। मैं आज कुछ ऐसा ही महसूस कर रहा हूं। स्टेट प्रेस क्लब के साथ ही ‘सच’ का साथ देने के लिए आपका भी आभार। भरोसा रखिए आगे भी मेरी कलम सच के रास्ते पर चलती रहेगी। मैं अपने सभी कलमकार साथियों से कहना चाहता हूं कि जीत हमेशा सत्य की ही होती है और इस यथार्थ को कोई भी बदल नहीं सकता। यह भी सत्य है कि आज के दौर में पत्रकारिता यह सफर कठीन है, लेकिन जब सत्य और ईमानदारी का हौसला धीरे से कान में कहता कि समाज और देश के लिए आगे बढ़ना है तब सारी कठिनाइयां बिल्कुल दूर हो जाती है। इस सत्य को भी कोई नहीं नकार सकता कि एक कलम इतिहास तक बदलने का दम रखती है, तब हमें भी अपनी जिम्मेदारियों को हमेशा ध्यान में रखकर आगे बढ़ना होगा। श्री भंडारी को यह सम्मान मिलने पर पुलिसवाला संस्थान के समस्त साथियों के साथ साथ, पुलिसवाला संस्थान के संस्थापक और प्रधान संपादक मुकेश वाहने ने भी बहुत सारी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। विदित हो कि श्री भंडारी को यह सम्मान इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के हाथों मिला है।

रिपोर्ट – संजय वर्मा, इंदौर

Comments are closed.

Exit mobile version