जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ और सट्टा प्रेमियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अकलतरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना प्रभारी भास्कर शर्मा और उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दिनांक 18.07.2026 की देर शाम ग्राम तरौद में दबिश दी। इस अचानक की गई रेड कार्रवाई में पुलिस ने जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ताश की पत्ती सहित कुल 29,000 रुपये की नगद रकम बरामद की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चित्र विजय सिंह (मुलमुला), उमाशंकर साहू (किरारी), विनोद कुमार पाटले (अमरताल), अरविंद कुमार यादव (नैला), पवन कुमार जोगी, कुमार गौरव नोरगे, अजय रात्रे, एकलव्य दिनकर (सभी निवासी मुरलीडीह) और फिरथ सूर्यवंशी (अकलतरा) शामिल हैं। अकलतरा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा और उनके स्टाफ की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
