Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 07 27 at 19.05.01

अवैध शराब तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार, 61.380 लीटर शराब व 01 मो.सा. जप्त

July 27, 2026
WhatsApp Image 2026 07 27 at 19.05.39

रायपुर मध्य जोन के 89 होटल-लॉजों में पुलिस की सर्जिकल चेकिंग: समाधान एप से जुड़े संचालक, 17 संदिग्धों की जांच

July 27, 2026
WhatsApp Image 2026 07 27 at 15.39.41

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गरियाबंद आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अवैध शराब तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार, 61.380 लीटर शराब व 01 मो.सा. जप्त
  • रायपुर मध्य जोन के 89 होटल-लॉजों में पुलिस की सर्जिकल चेकिंग: समाधान एप से जुड़े संचालक, 17 संदिग्धों की जांच
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गरियाबंद आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • खबर का असर, पुलिस वाला न्यूज की खबर के बाद प्रशासन हरकत में, कलेक्टर बंगले के सामने जर्जर वृक्ष की शुरू हुई कटाई-छंटाई
  • देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा: मुंगेली पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल, 4 अपचारी बालक भी पकड़ाए
  • सिवनी में पुलिस का नाइट कांबिंग ऑपरेशन, 103 वारंटी गिरफ्तार
  • शनिवार एवं देवशयनी एकादशी पर रायपुर स्टेशन के हनुमान मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, संस्थापक कुबेर राठी के नेतृत्व में 12 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
  • दो अलग-अलग कार्रवाई में 21.528 किलो अवैध गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - जमुई टोल प्लाजा बना अवैध वसूली का अड्डाएनएचआई के नियमों की सरेआम बलिगुर्गों से पिट चुके नेता का संरक्षण!
Policewala

जमुई टोल प्लाजा बना अवैध वसूली का अड्डाएनएचआई के नियमों की सरेआम बलिगुर्गों से पिट चुके नेता का संरक्षण!

PolicewalaBy PolicewalaJune 6, 2026No Comments264 Views
4fecbd39 3479 42aa adaf 5cb9b84c3b74

शहडोल। संभागीय मुख्यालय से महज चंद किलोमीटर दूर जमुई स्थित टोल प्लाजा इस वक्त नियमों को ठेंगे पर रखकर जनता को लूटने और गुंडागर्दी करने का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। नेशनल हाईवे 43 (एनएच-43) पर स्थित इस टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कायदे-कानूनों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं और टोल प्रबंधन सत्ताधारी दल के एक ऐसे रसूखदार नेता की छत्रछाया में फल-फूल रहा है, जिसकी सरेराह हुई फजीहत की गूंज अभी थमी भी नहीं है।
ओवरलोड वाहनों को ग्रीन कॉरिडोर
टोल प्लाजा पर नियमों के मुताबिक अगर कोई ओवरलोड वाहन पहुंचता है, तो उसका अतिरिक्त माल वहीं खाली कराने और भारी जुर्माना ठोकने का प्रावधान है, लेकिन जमुई टोल प्लाजा पर नजारा बिल्कुल उलट है। यहां हर दिन दर्जनों ओवरलोड कालिख और गिट्टी लदे ट्रक सीना तानकर बिना किसी रोक-टोक के क्रॉस हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि टोल प्रबंधन और ओवरलोड माफियाओं के बीच अघोषित डील हो चुकी है। वहीं हाईवे पर गाडिय़ां खराब होने (ब्रेकडाउन) पर उन्हें तत्काल हटाने का नियम है, ताकि कोई दुर्घटना न हो, लेकिन जमुई टोल पर क्रेन और अमला तब तक नहीं जागता जब तक कि कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
हादसों में दौड़ती है शासन की 108
एनएचआई के कड़े निर्देश हैं कि हर टोल प्लाजा पर आपातकालीन चिकित्सा के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ से लैस एम्बुलेंस 24 घंटे मुस्तैद रहनी चाहिए। जमुई टोल पर एम्बुलेंस सफेद हाथी की तरह खड़ी तो रहती है, लेकिन उसका स्टाफ कभी नजर नहीं आता। मजे की बात देखिए, एनएच-43 पर आए दिन खूनी हादसे होते हैं, लोग तड़पते हैं, लेकिन टोल की एम्बुलेंस टस से मस नहीं होती। हर बार शासन की 108 एम्बुलेंस ही घायलों को अस्पताल पहुंचाती नजर आती है। तो फिर टोल टैक्स के नाम पर वसूला जाने वाला सर्विस चार्ज किसकी जेब में जा रहा है?
धुने गए नेता का वरदहस्त!
स्थानीय बेरोजगारों को दरकिनार कर टोल प्लाजा पर बाहरी राज्यों और जिलों के संदेहास्पद लोगों को तैनात किया गया है। चर्चा है कि इनमें से अधिकांश का कोई पुलिस वेरिफिकेशन (चरित्र प्रमाण पत्र) तक नहीं हुआ है। यही वजह है कि बात-बात पर ये बाहरी कारिंदे स्थानीय वाहन चालकों और ग्रामीणों से गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इन गुर्गों को सत्ताधारी दल के जिस कथित नेता का संरक्षण प्राप्त है, उसकी रसूख का अंदाजा इसी से लगा लीजिए कि बीते दिनों जिला मुख्यालय में एक ऑटो वाले ने सरेराह उसकी धुनाई कर दी थी। खुद पिट चुके नेताजी के दम पर टोल के ये गुंडे अब आम जनता पर रौब झाड़ रहे हैं।

20 किमी के दायरे में टैक्स वसूलना अवैध

जमुई टोल प्लाजा पर स्थानीय निवासियों को भी जबरन प्रताडि़त कर टैक्स वसूला जा रहा है, जो कि कानूनन अपराध है। एनएच-43 के आधिकारिक नियमों (टोल रूल्स 2008) के मुताबिक, टोल प्लाजा जहां पर स्थित होता है, उसके 20 किलोमीटर के दायरे (रेडियस) में रहने वाले स्थानीय निवासियों के गैर-व्यावसायिक (निजी) वाहनों पर कोई टोल टैक्स नहीं लगता है। स्थानीय लोगों के लिए नाममात्र के शुल्क (लगभग 300 से 330 रुपये प्रति माह) पर लोकल पास जारी करने का प्रावधान है, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के आ-जा सकें। इसके अलावा, यदि टोल लेन में वाहनों की कतार 100 मीटर से लंबी हो जाए, तो वाहनों को बिना टोल दिए (येलो लाइन नियम) निकालने का प्रावधान है।
कब जागेगा प्रशासन
जमुई टोल प्लाजा पर चल रहा यह काला खेल जिला प्रशासन और पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर बिना वेरिफिकेशन के बाहरी लोग यहां कैसे जमे हैं, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? स्थानीय जनता ने अब दो-टूक चेतावनी दी है कि यदि गुंडागर्दी बंद नहीं हुई और 20 किलोमीटर के दायरे वाले नियम को कड़ाई से लागू कर स्थानीय लोगों को राहत नहीं दी गई, तो टोल प्लाजा पर बड़ा उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अजय पाल

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

4c7b1f80 a9f3 4882 b69a b98fc815d795

खबर का असर, पुलिस वाला न्यूज की खबर के बाद प्रशासन हरकत में, कलेक्टर बंगले के सामने जर्जर वृक्ष की शुरू हुई कटाई-छंटाई

July 27, 2026
f08e134b 531f 44c4 b80a 8e4a40a91ead

देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा: मुंगेली पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल, 4 अपचारी बालक भी पकड़ाए

July 26, 2026
9bce77b6 8007 4837 bb02 096cdf6fea05

सिवनी में पुलिस का नाइट कांबिंग ऑपरेशन, 103 वारंटी गिरफ्तार

July 26, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,267
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026837
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026762
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026618
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 07 27 at 19.05.01 देश

अवैध शराब तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार, 61.380 लीटर शराब व 01 मो.सा. जप्त

By PolicewalaJuly 27, 202610

मैहर मध्य प्रदेश  यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मैहर  अवधेश प्रताप सिंह एवं…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 07 27 at 19.05.39

रायपुर मध्य जोन के 89 होटल-लॉजों में पुलिस की सर्जिकल चेकिंग: समाधान एप से जुड़े संचालक, 17 संदिग्धों की जांच

July 27, 2026
WhatsApp Image 2026 07 27 at 15.39.41

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गरियाबंद आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

July 27, 2026
4c7b1f80 a9f3 4882 b69a b98fc815d795

खबर का असर, पुलिस वाला न्यूज की खबर के बाद प्रशासन हरकत में, कलेक्टर बंगले के सामने जर्जर वृक्ष की शुरू हुई कटाई-छंटाई

July 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 07 27 at 19.05.01

अवैध शराब तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार, 61.380 लीटर शराब व 01 मो.सा. जप्त

July 27, 2026
WhatsApp Image 2026 07 27 at 19.05.39

रायपुर मध्य जोन के 89 होटल-लॉजों में पुलिस की सर्जिकल चेकिंग: समाधान एप से जुड़े संचालक, 17 संदिग्धों की जांच

July 27, 2026
Visitors
1780149
This Month : 51089
This Year : 352066
Total Users : 1354386
Views Today : 3073
Total views : 5853381
Who's Online : 10
Server Time : 2026-07-27
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.