छिन्दवाड़ा : दमुआ _इलाज के बहाने विवाहिता से बलात्कार करने वाले आरोपी  गिरफ्तार 

 

विवरणः- इस प्रकार है कि दिनाँक 22.03.2026 को प्रार्थिया के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया जिसके अवलोकन कर वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराकर महिला संबंधी अपराध होने से महिला अधिकारी से पीडिता के कथन लेखबध्द कराये गये  जो आरोपी द्वारा घटना दिनाँक 01/03/2026 के शाम करीब 04/00 बजे पीडिता के द्वारा स्वंय का इलाज करने के लिये बुलाये जाने पर आरोपी अमित यदुवंशी द्वारा पीडिता को घर पर अकेला पाकर पीडिता के साथ गलत काम (बलात्कार) कर  किसी को बताने पर जान से खत्म करने की धमकी दी है । आवेदन पर थाना दमुआ में अपराध क्रमांक 42/2026 धारा-  64(1),351(3) बीएनएस का मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया जो विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश पतासाजी जो आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो जुर्म करना स्वीकार किया गया जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपीः- अमित पिता कमल यदवुंशी निवासी ग्राम हरियागढ थाना दमुआ  जिला छिन्दवाडा। रिपोर्ट भगवानदास साहू_ विधानसभा रिपोर्टर पुलिसवाला दमुआ

Leave A Reply

Exit mobile version