छिंदवाड़ा :HMAI प्रेसिडेंट यूनिट द्वारा डॉ हैनीमैन का जन्मदिन मनाया गया।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,होम्योपैथ के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनीमेन की 265वीं जयंती विश्व होम्योपैथिक दिवस के रुप में शुक्रवार को सिन्धु भवन में HMAI प्रेसिडेंट डॉ कोमल जैसवाल के निर्देशन में मनाई गई। जिसमें जिले के वरिष्ठ  डॉक्टर डॉ जे एस राय जी,भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ श्री कृष्ण हरजानी जी,डॉ आशीष, डॉ सुजीत रघुवंशी , डॉ अरविंद पसीने ,डॉ मेघा वास्त्री,एवं सभी डॉ एवं एम आर ग्रुप उपस्थित हुए, डॉ हेनीमैन ने मानव जाति के लिए बहुत सी दवा निकाली जो आज धीरे-धीरे पूरे विश्व में मान्य हुआ है। होम्योपैथ प्रणाली अपने गुण एवं लाभ देने के कारण दिनोदिन प्रसिद्ध होती जा रही है। जैसे-जैसे दुनिया के लोग अन्य दवाओं के साइड इफेक्ट से परेशान हो रहे हैं। उनका झुकाव होम्योपैथ की ओर होता जा रहा है। भारत सरकार भी आयुष मंत्रालय के निर्देशन में आयुष चिकित्सकों में होम्योपैथ को प्रमुखता से शामिल किया है। डॉ. हैनीमेन वर्तमान समय के लिए वरदान है और होम्योपैथ जगत उनका हमेशा ऋणी रहेगा।  डॉ हैनीमेन इस धरती पर हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

रिपोर्ट_निलेश मालवी:crime ब्यूरो पुलिसवाला छिंदवाड़ा

Leave A Reply

Exit mobile version