छिंदवाड़ा :786 नंबर नोट के नाम पर बड़ी ठगी, रिटायर्ड शिक्षक से 43 हजार ऐंठे

छिंदवाड़ा के बुधवारी बाजार क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक विनायकराव घोरपड़े को 786 नंबर वाले नोटों के बदले ₹56 लाख देने का झांसा देकर ठगों ने ऑनलाइन ₹43,719 की ठगी कर ली। ठगों ने रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग चार्ज और GST के नाम पर अलग-अलग बार पैसे ट्रांसफर करवा लिए।
शक होने पर पीड़ित ने कोतवाली थाना और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने लोगों से ऐसे लालच से सतर्क रहने की अपील की है।

सावधान रहें, लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई न गंवाएं! *

अमित मिश्रा _ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला PRESS

Leave A Reply

Exit mobile version