नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत स्कूल पहुंचकर बच्चों, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं इससे होने वाली हानियों के बारे में जागरूक किया गया। सभी को नशा न करने की शपथ दिलायी गई।

इसी दौरान स्कूल में एक शानदार *चित्रकला प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में *महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा वाहने* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों के हुनर की सराहना की और विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए सभी बच्चों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

2. छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन प्रांगण

जन जागरूकता के लिए *नुक्कड़ नाटक* का आयोजन किया गया। नाटक का मुख्य उद्देश्य यात्रियों एवं आम जनता को स्वच्छता, रेल नियमों के प्रति सतर्कता – जैसे चलती ट्रेन में न चढ़ना, तथा सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था।

 

स्थान:

बालाजी पब्लिक स्कूल, छिंदवाड़ा एवं छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन

 

कार्यक्रम कराने वाले अधिकारी/कर्मचारी:

1. निरीक्षक अरुणा वाहने – थाना प्रभारी, महिला थाना

2. सउनि रूपेश यादव

3. महिला प्रधान आरक्षक 491 डिम्पल इनवाती

4. महिला आरक्षक सुश्री भावना धुर्वे

5. प्रधान आरक्षक 515 राजेश कोराची “:

ब्यूरो पुलिसवाला छिंदवाड़ा:अमित मिश्रा

Leave A Reply

Exit mobile version