छिंदवाड़ा पुलिस लाइन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य,एवं योग शिविर का आयोजन
कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कानपुर स्थित “मेडिटेशन गुरु” संस्था के योगाचार्य डॉ. अनुराग त्रिपाठी एवं योगाचार्य डॉ. रोली त्रिपाठी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग, ध्यान एवं तनाव मुक्ति संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर के दौरान मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक तनाव को कम करने, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने तथा कार्य के प्रति एकाग्रता एवं आत्मविश्वास विकसित करने के उपाय बताए गए।
योगाचार्यों द्वारा विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया, जिसमें अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम, जैसे आसनों के माध्यम से शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने की जानकारी दी गई। साथ ही नियमित योग एवं ध्यान को दैनिक जीवन में अपनाने से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य की जानकारी भी ली गई तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओं के लगभग 120 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी, सूबेदार कमला कुशवाहा, एएसआई राजेंद्र सिंह, केशव इंग्लें, प्रधान आरक्षक राहुल ठाकुर, रामेश्वर तिवारी, विनोद शर्मा, आरक्षक लोकेंद्र सिंह एवं नव आरक्षकों सहित पुलिस लाइन स्टाफ की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं स्वास्थ्यवर्धक बताया।
