घटना का सक्षिप्त विवरण – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छिन्दवाडा एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय छिन्दवाडा के द्वारा अवैध गतिविधियों एवं शराब पर अंकुश लगाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है । प्राप्त निर्देशों के पालन श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक छिन्दवाडा के मार्गदर्शन में दिनांक 08.06.2026 के रात्रि गस्त दौरान जरिए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम रोहनाकला का सोनू आलोनकर पिता नामदेव आलोनकर एक कत्थाई रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक MP28/BD0464 से अवैध शराब भरकर का गुरैया से भरतादेव तरफ लेकर आने वाला है , सूचना प्राप्त होने पर स्टाफ के साथ ग्राम गुरैया ,भरता देव रोड पर पुलिया के पास पहुचकर स्टाफ के साथ घेराबंदी कर वाहन क्र. MP28/BD0464 के आने का इंतजार किया गया, रात्री में एक कत्थाई रंग की बोलेरो वाहन आते दिखा जिसे घेराबंदी कर रोका गया जिसका नम्बर चैक करने पर वाहन क्र. MP28/BD0464 था जिसके वाहन चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनू आलोनकर पिता नामदेव आलोनकर निवासी रोहनाकला का बताया एवं वाहन के अंदर चैक करने पर बोलोरो कार मे 07 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 50-50 क्वाटर 180 एम. एल.के कुल 350 देशी प्लेन शराब के क्वाटर (63 लीटर) किमती 28000/ रुपये की ,03 पेटी लाल मशाला शराब कुल शराब 150 क्वाटर (27 लीटर) किमती 15000/ रुपये की , 8 पेटी ओ.सी. (आफिसर च्वाईस)  की अग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी मे 48- 48 क्वाटर 180 एम.एल. के कुल 384 ओ.सी. अग्रेजी शराब के क्वाटर (69 लीटर 120 एम.एल.) किमती 69,120 / रुपये की , एवं 4 पेटी  ओ.सी. (आफिसर च्वाईस)  की अग्रेजी शराब के प्रत्येक पेटी मे 12-12  फुल बाटल 750 एम.एल. के कुल 48 फुल बाटल ओ.सी. (36 लीटर)  किमती 26400 / रुपये की , 5 बीयर की पेटी जिसमे बोल्ट बीयर केन प्रत्येक बीयर की पेटी मे 24-24 केन 500 एम.एल. के कुल बीयर 120 केन (60 लीटर)  किमती 18000 / रुपये की । कुल 255 लीटर 120 एम. एल. बल्क लिटर  किमती 156520/ रुपये की मिली जो घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो क्र. MP28/BD0464 कीमती 800000/- रु. एवं शराब 255 लीटर 120 एम. एल. बल्क लिटर  किमती 156520/ रुपये की समक्ष गवाहानों के जप्त की गई आरोपी सोनू आलोनकर पिता नामदेव आलोनकर उम्र 34 साल निवासी रोहनाकला थाना देहात द्वारा धारा 34(2) आब. एक्‍ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तारी की गई है । आरोपी के विरुद्ध अप.क्र.341/26 धारा- 34(2) आब. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

नामा आरोपीः- (1) सोनू पिता नामदेव अलोनकर उम्र 34 साल निवासी ग्राम रोहनाकला थाना देहात जिला छिन्दवाडा

जप्तीः- (1) 255 लीटर 120 एम. एल. बल्क लिटर  किमती 156520/ रुपये

(2) एक बोलेरो कार क्र. MP28/BD0464 कीमती 900000/- रुपये

महत्वपूर्ण भूमिकाः- निरी. जी.एस. राजपूत, सउनि राजेश रघुवंशी, प्रधान आर. संजय उईके , मंगल सिंह टेकाम , आर. सौरभ, शैलेन्द्र सिह, प्रवीण,उमेश

सहयोगी जनता सक्रिय पुलिस सुरक्षित समाज : ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला _अमित मिश्रा

Leave A Reply

Exit mobile version