रायपुर। गणेश उत्सव के दौरान लाखे नगर चौक पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस की मुस्तैदी लगातार जारी है। सप्ताहांत होने के कारण गणेश दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, ऐसे में यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनाए रखना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बनी हुई है।
एसीपी सीमा अहिरवार के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नवल किशोर कश्यप एवं पुरानी बस्ती थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल अपने दल-बल के साथ लगातार मौके पर तैनात रहकर व्यवस्था संभाल रहे हैं। पुलिसकर्मी यातायात को व्यवस्थित करने के साथ गणेश दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहे हैं।


बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस जवान लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। लंबे समय से ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद पुलिसकर्मी अपनी थकान को नजरअंदाज करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दे रहे हैं।

साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि गणेश उत्सव शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
रिपोर्ट, मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.

Exit mobile version