*छिंदवाड़ा गुलाबरा में मकान से भारी मात्रा में डायनामाइट स्टिक जब्त
206 स्टिक और तार का बंडल मिला, आरोपी जाहिद गिरफ्तार छिंदवाड़ा के गुलाबरा क्षेत्र में पुलिस ने एक रिहायशी मकान पर दबिश देकर भारी
मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की। कार्रवाई में 204 छोटे और 2 बड़े डायनामाइट स्टिक सहित तार का एक बंडल मिला। पुलिस ने सामग्री जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 50 वर्षीय जाहिद खान के रूप में हुई है ।
जाहिद खान में पास कुएं में ब्लॉस्टिंग करने का लाइसेंस है, लेकिन इसे मैग्जीन हाउस से बारूद की छड़ सीधे ब्लॉस्टिंग स्थल पर ले जाना था। उसने बारूद की
छड़ें अपने घर पर लाकर रख लिया था। रहवासी क्षेत्र में इस तरह असुरक्षित तरीके से बारूद की छड़ रखना अपराध है। लेकिन उसने भंडारण के नियमों उल्लंघन
करते हुए डायनामाइट अपने घर में रखा था। रिहायशी इलाके में अत्यधिक
मात्रा में विस्फोटक रखना लोगों की जानमाल के लिए गंभीर खतरा था। इसी कारण तुरंत कार्रवाई कर पूरा माल जब्त किया गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि डायनामाइट कहां से लाया गया और इसका उपयोग कहां किया जाना था।ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला _अमित मिश्रा
Trending
- राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस पर सेवा और समर्पण का सम्मान, मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य अभिनंदन
- सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह
- सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
- किसानों के हक़ की लड़ाई में किसान अब अकेला नहीं—भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
- मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नमन, 1700 से अधिक मितानिनों का हुआ सम्मान
- भाजपा किसान मोर्चा की टीम ने किया भीमगढ़ बांध का निरीक्षण
- आसमान खा गया या जमीन निगल गई, 32 ट्रक चावल? कटनी से 4.39 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब!
- जंगल के रणबांकुरे से राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी तक… वरुण जैन का बढ़ा कद, NIA में SP की ऐतिहासिक जिम्मेदारी; उदंती-सीतानदी को मिलेगी नई कमान!







