छिंदवाड़ा। शहर में सड़क किनारे लगे ठेलों पर बैठकर टाइम पास करने वाले आवारा छाप युवाओं पर पुलिस से सख्ती दिखाई है। ऐसे युवाओं को समझाइश देकर घर भेजा गया और सड़क पर दुकान लगाकर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने निर्देश दिए थे कि शहर में लग रहे अतिक्रमण क्षेत्र में ठिलिया घूमठी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में सी.एस.पी अजय राणा एवं थाना प्रभारी के निर्देशन में थाना कोतवाली से टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सामने, चंदन गांव रोड, देव होटल के सामने, पीजी कॉलेज रोड पर लगी गुमटियों पर बैठने वाले आवारा लड़कों को हिदायत देते हुए समझाइश दी गई। साथ ही रोड पर अनाधिकृत रूप से टेबल कुर्सियों को जब्त कर थाना परिसर में जमा करवाया गया। जिन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी इससे आने जाने वाले राहगीरों को समस्या का समना न करना पड़े। अमित मिश्रा ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला
Trending
- जनपद निधि पर डाका! घटिया निर्माण और अफसरों की मिलीभगत से 12 लाख की बाउंड्री वॉल सवालों में
- रायपुर: तड़के सुबह पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; सेंट्रल ज़ोन में 132 बदमाशों की परेड, 11 वारंटी गिरफ्तार
- सावधान: ई-चालान के नाम पर साइबर ठगों का नया जाल, रायपुर पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी
- उजियारा अभियान: नरहरपुर पुलिस ने पकड़ा 33 लाख का गांजा, क्रेटा वाहन समेत 43 लाख का माल बरामद
- लोरमी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला:
- विकसित भारत के संकल्प को लेकर रेमड़ा पहुँचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत जनता से किया सीधा संवाद
- रायपुर में युवाओं की अनोखी पहल — अंबेडकर जयंती अवसर पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम सफल
- अंतिम विदाई में मानवता की मिसाल: अखिल सिंधवानी ने जाते-जाते दो चेहरों पर बिखेरी रोशनी
