गोटेगांव के समीप करकबेल के ग्राम मेख में विगत दिवस दिनांक 19 मार्च, चैत्र शुक्ल पक्ष की बैठकी में माता महाकाली, मां के बाल स्वरूप एवं 9 जवारों की स्थापना हो चूकी है। 22 मार्च (चतुर्थी) को विशेष झांकियों का आयोजन होगा, जिसमें नर्क लोक, स्वर्ग लोक एवं पाताल लोक के आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे। नर्क लोक में मनुष्य के कर्मों के अनुसार मिलने वाली सजाओं का चित्रण किया जाएगा, वहीं स्वर्ग लोक में देवताओं के समक्ष नृत्यांगनाएं अपनी प्रस्तुति देंगी। पाताल लोक में श्रद्धालुओं को मैया हिंगलाज के दर्शन कराए जाएंगे।पंचमी तिथि से श्रद्धालुओं के लिए जवारों के दर्शन प्रारंभ होंगे। साथ ही, मैया काली, जवारों एवं मां के बाल स्वरूप की भव्य शोभायात्रा रथ द्वारा नगर में निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।माँ खेरापति नव दुर्गा उत्सव समिति और समस्त ग्राम वासी मेख
Trending
- डिंडोरी पुलिस का सराहनीय प्रयास — पुलिस कंट्रोल रूम में लगा वृहद स्वास्थ्य शिविर, 400 से अधिक पुलिसकर्मी व परिजन लाभान्वित
- बीजापुर में हिंसा का रास्ता छोड़ थामी कलम, 85 आत्मसमर्पित माओवादियों ने दी साक्षरता परीक्षा
- गोटेगांव के समीप करकबेल के ग्राम मेख में विगत दिवस दिनांक 19 मार्च, चैत्र शुक्ल पक्ष की बैठकी में माता महाकाली, मां के बाल स्वरूप एवं 9 जवारों की स्थापना हो चूकी है।
- खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 250 श्रद्धालुओं की जान जोखिम में डालकर दौड़ रहे ट्रेलर को पकड़ा, मानवीय चेहरा दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित घर भेजा
- बिलासपुर प्रताप चौक में आग का कहर: साक्षी फैशन शोरूम पूरी तरह जलकर खाक
- समाजसेवी कुबेर राठी ने चामुण्डा दरबार में टेका मत्था, ‘हनुमान सेवा’ के 15 वर्ष हुए पूर्ण
- रायपुर में अंबेडकर जयंती बाइक रैली को भव्य बनाने युवाओं ने भरी हुंकार
- वंदे भारत के सुरक्षा कवच को भेदने की कोशिश: रायपुर स्टेशन पर दो युवतियां भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार

