रायपुर। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में समाजसेवी कुबेर राठी अपनी पत्नी मंजू राठी के साथ शहर के विभिन्न गणेश उत्सव आयोजनों में शामिल हुए। WhatsApp Image 2026 09 23 at 12.47.01

कुबेर राठी ने कोटा स्थित जगन्नाथ चौक में सरस्वती क्लब गणेश उत्सव समिति द्वारा स्थापित भगवान गणेश की भव्य झांकी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद स्टेशन चौक स्थित नेहरू पारा में श्री श्री जनजागृति गणेश उत्सव समिति के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां उन्होंने पत्नी के साथ भगवान गणेश की महाआरती की और प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर कुबेर राठी ने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और सिद्धि के दाता तथा विघ्नहर्ता हैं। गणेशोत्सव केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देने वाला उत्सव भी है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश की कृपा से हर परिवार में सुख, शांति, आरोग्य और खुशहाली का वास हो, यही उनकी प्रार्थना है।

आयोजन के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने कुबेर राठी और उनकी पत्नी का स्वागत किया। महाआरती के दौरान पूरा पंडाल ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version