कोरी समाज का प्रांतीय परिचय सम्मेलन 01 फरवरी 2026 को –

कोरी तंतुवाय समाज कल्याण संगठन, जबलपुर के द्वारा दिनांक 01 फरवरी 2026 को एम.जी.जी. बारात घर, दमोह नाका, जबलपुर में प्रांतीय स्तर का युवक–युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के प्रतिनिधि भी उपस्थित होकर अपना परिचय देंगे।

कार्यक्रम में लगभग 150 से 200 युवक–युवतियों द्वारा अपना परिचय दिया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष एस. एल. कोरी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस तरह के कार्यक्रम संगठन पिछले 20 वर्षों से आयोजित करते आ रहे हैं। सम्मेलन में प्रति वर्ष 1000 से ज्यादा लोग शामिल होते हैं, इस वर्ष भी 1500 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।

सम्मेलन उपरांत विवाह योग्य युवक–युवतियों की परिचय पत्रिका का प्रकाशन भी किया जाएगा, जिसमें 250 से 300 युवाओं का परिचय प्रकाशित होगा। सम्मेलन आयोजन के एक माह पूर्व से पूरे देश में निवासरत समाज के लोगों से ऑनलाइन बायोडाटा लिया जा रहा है तथा सम्मेलन में आने वाले लोगों से ऑफलाइन बायोडाटा भी लिया जाएगा। तत्पश्चात परिचय पत्रिका का प्रकाशन फरवरी के अंत तक किया जाएगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कोरी समाज के सभी वर्गों से परिवार सहित इस परिचय सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री जगत बहादुर सिंह जी महापौर जबलपुर होंगे तथा विशेष अतिथि के रूप में माननीय श्री अजय पांडेय जी विधायक उत्तर मध्य जबलपुर, श्री नारायण प्रसाद कोरी पंथी पूर्व विधायक व मंत्री PWD, श्री पी. एल. तंतुवाय पूर्व विधायक हट्टा होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर जी. पी. कोरी करेंगे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

रिपोर्ट – अशोक कोरी, जबलपुर

Leave A Reply

Exit mobile version