मैहर मध्य प्रदेश

मैहर,। कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर आयोजन स्थल उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, मंच एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं ड्रोन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल नागर, एसडीएम श्रीमती दिव्या पटेल, डॉ. आरती सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल, सीएसपी श्री महेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी

Leave A Reply

Exit mobile version