सतना मध्य प्रदेश


सतना 30 सितम्बर 2026/मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना रामपुर बघेलान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कंदेला ग्राम पंचायत महुरछ में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री विक्रम सिंह एवं जनपद अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत महुरछ के सरपंच शमशेर बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन कर विधायक श्री सिंह द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा किया गया। पर्यवेक्षक श्रीमती सुनीता साहू श्रीमती प्रतिभा द्विवेदी एवं अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया,। जिसमें कविता, नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां बच्चों द्वारा दी गईं। इसी क्रम में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। सीएचओ, एनएमं द्वारा कुल 40 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों द्वारा आंगनबाड़ी सेवाओं, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक बाल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

Comments are closed.

Exit mobile version