मैहर मध्य प्रदेश
पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मैहर डॉ. चंचल नागर के मार्गदर्शन में, अनु.अधि. पुलिस अमरपाटन सुश्री ख्याति मिश्रा के नेतृत्व तथा थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्रा की टीम द्वारा नाबालिग पीड़िता के यौन शोषण मामले में आरोपी को घटना के 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 06.09.2026 को थाना ताला क्षेत्र की एक नाबालिग पीड़िता द्वारा आरोपी विनय कुमार विश्वकर्मा, निवासी ग्राम रिगरा, थाना देहात, जिला मैहर के विरुद्ध इंस्टाग्राम के माध्यम से परिचय होने तथा मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत पर थाना ताला मे धारा 64(1), 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की गई तथा उसे 10 घंटे के भीतर दस्तयाब किया गया। पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:- विनय कुमार विश्वकर्मा पिता उमाशंकर उर्फ मंटू विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम रिगरा, थाना देहात, जिला मैहर (म.प्र.)।
सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी ताला; उप निरीक्षक नागेश्वर प्रसाद मिश्रा, चौकी प्रभारी मुकुन्दपुर; उप निरीक्षक आर.बी. अहिरवार; प्रधान आरक्षक इच्छालाल तिवारी, प्रधान आरक्षक राजभान सिंह; आरक्षक विवेक मिश्रा, शम्भू प्रसाद राय, अखिलेश वर्मा, कमलेश भूरिया, नागेन्द्र यादव; सैनिक कमलेन्द्र सिंह एवं धर्मदास।
रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी
