इंदौर पुलिस का सराहनीय कार्य अंतर्राज्यीय गैंग के गुर्गे को इंदौर पुलिस ने गुडगांव (हरियाणा) से गिरफ्तार किया
थाना कनाडिया पर दर्ज कई मुकदमा में चल रहे फरार आरोपी परमेन्दर सिंह उम्र 33 साल नि.ग्राम भानगढ तहसील व जिला भिवानी हरियाणा हाल निवासी – ग्राम कासन IMT सेक्टर गुडगांव हरियाणा की तलाश थाना कनाडिया पुलिस करीबन एक बर्ष से कर रही थी,, इस संबंध में कई बार वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में पुलिस टीम को राजस्थान, हरियाणा भेजा पर निराशा ही हाथ लगी इसी क्रम में 26.03.26 को मुखबिर ने सूचना दी फरार आरोपी परमेन्दर सिंह अपने मामा के गांव कासन हरियाणा में फरारी काट रहा है । इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी ने एक टीम को हरियाणा गुडगांव भेजा गया जिसने करीबन 03 दिन लगातार ड्रोन कैमरे से रैकी कर दबिस दे कर आरोपी परमेन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया ,, आरोपी के पास से थाना कनाडिया क्षेत्र में चार जगह की चोरी में गया सोने चाँदी की ज्वैलरी एक आई 10 नियोस कार कुल सामान की कीमत लगभग 25 लाख रुपये सहित गिरफ्तार कर लिया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कनाडिया निरी.सहर्ष यादव एवं टीम उनि.दीपक पालिया , प्र.आर.2915 शिवकुमार यादव , प्र.आर.3243 रामनारायण, प्र.आर.02 पुनित चौबे , आर.1196 जंगजीत ,आर.3588 मनोज पटेल , आर.1358 अमित भदौरिया ,आर,आर.4045 नीरज जाट, 1551 रामभजन , एवं जोन -02 सायबर सेल आर.प्रवीण सिंह ,आर.विनित मिश्रा की अहम सराहनीय महत्वपूर्ण भूमिका रही