इंदौर
इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आज मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई।
पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह ने खुद 84 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को फोन लगाकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में सबसे ज्यादा मामले पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के झगड़े, पैसों के लेन-देन, सैलरी नहीं देना, फाइनेंशियल फ्रॉड और प्लॉट-मकान की धोखाधड़ी के आए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के DCP मौजूद रहे।
कमिश्नर ने कहा – इंदौर पुलिस आमजन की सुरक्षा और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। कई पारिवारिक विवादों को काउंसलिंग और मध्यस्थता केंद्र के जरिए भी सुलझाया जा रहा है।
रिपोर्ट – मनोज कुमार शर्मा, इंदौर
8445637575 / 9837237575

