नीमच, 08 अक्टूबर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) नीमच शाखा के सत्र 2026-27 के लिए डॉ. मनीष चमड़िया को अध्यक्ष, डॉ. आदित्य भंडारी को सचिव और डॉ. जेसी वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। तीनों का चयन सर्वसम्मति से हुआ।WhatsApp Image 2026 10 09 at 13.37.11

 

चुनाव अधिकारी डॉ. किशोर नरूला ने बताया कि पिछले कार्यकाल में आईएमए ने मेडिकल सेमिनारों के साथ सामाजिक, खेलकूद और सेवा गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। सदस्यों ने इन गतिविधियों को सराहते हुए तीनों पदाधिकारियों को फिर जिम्मेदारी सौंपने पर सहमति जताई।

 

नई कार्यकारिणी के सामने चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों के साथ सामाजिक सरोकार और सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी रहेगी।

 

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

Leave A Reply