चिखली पुलिस की कार्यवाही
               श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे बदमाश 01. नारायण शर्मा पिता बुद्धेव शर्मा उम्र 48 साल साकिन रामनगर वार्ड नं. 07 हनुमान मंदिर मदरसा के पास रामनगर पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव, 02. हरीराम राजपूत पिता राम सहाय राजपूत उम्र 23 साल साकिन ग्राम रामनगर थाना रहिमाबाद जिला लखनऊ म.प्र. हाल डीमार्ट के पास कंचनबाग थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव, 03. बबलू उर्फ बल्ला साहू पिता बीजू साहू उम्र 21 साल साकिन शिक्षक कालोनी वार्ड नं. 08 चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग., 04. प्रशांत उर्फ प्रहलाद साहू पिता भोलाराम साहू उम्र 23 साल साकिन शीतला के पास चिखली वार्ड नं. 05 चौकी चिखली वार्ड नं. 05 चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. के द्वारा वाद विवाद कर शांति व्यवस्था भंग कर अप्रीय घटना घटित होने के संभावना पर बदमाश के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया।
                उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि विनोद कुमार वर्मा, म.प्र.आर. मायासिंह गौर, ज्योति साहू, आर0 आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, नेमसिंह साहू, चन्द्रकांत यादव एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी
Leave A Reply

Exit mobile version