इंदौर

 

 

 

 अवैध मादक पदार्थ “MD” ड्रग्स सहित एक गिरफ्तार

 

 

 

इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगर इंदौर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से सूचना संकलन कर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जा रही है  क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की  तलाश के दौरान  लोखंडे पुलिया के पास बने गार्डन में एक व्यक्ति नीले रंग की होंडा एक्सेस टू व्हीलर गाड़ी के साथ खडा दिखा पूछताछ करने पर पुलिस को देख घबराने लगा जिसे घेराबंदी कर रोका। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम कासिम खान नि. एम आई जी कॉलोनी इंदौर का होना बताया। जिस पर शंका होने से तलाशी ली गई । विधिवत तलाशी लेते 12.59 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स मौके से गाड़ी की सीट में छुपाई बरामद की गई।

आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचता हूं आरोपी से 12.59 ग्राम MD व एक दोपहिया वाहन एवं 01 मोबाइल फोन कुल जिसकी अनुमानित कीमत 2,30,000/- रुपए 12.59 ग्राम “MD”  है

 

 

 

 रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version