​डोंगरगढ़। राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में असामाजिक तत्वों तथा अवैध कारोबारियों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा।
​थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के नेतृत्व में डोंगरगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बधियाटोला मेडिकल चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गोपाल मंडावी (36 वर्ष), निवासी बधियाटोला को घेराबंदी कर पकड़ा।
​आरोपी के कब्जे से 28 पौवा रोमियो देशी मसाला शराब (कुल 5.040 बल्क लीटर, कीमती ₹2,800) और परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल (क्रमांक CG-08-Z-7577, कीमती ₹10,000) जब्त की गई। कुल ₹12,800 की संपत्ति जब्त करते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। इस सफल कार्यवाही में प्रशिक्षु उप निरीक्षक महेश कुमार मंडावी, आरक्षक मिलन वाल्टर और रामखिलावन का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version