डिंडौरी, अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक एवं प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा आवास सहायता योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन के लिए MPTAAS एवं NIC 2.0 पोर्टल 15 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक खोला गया है।

ऐसे विद्यार्थी जो उक्त शैक्षणिक वर्षों में पोस्ट मैट्रिक, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति अथवा आवास सहायता योजना के लिए आवेदन नहीं कर सके थे, वे निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 30 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

जनजातीय कार्य विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज करें। समय-सीमा में आवेदन पूर्ण करने से पात्र विद्यार्थियों को शासन की छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

 

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

 

 

Leave A Reply

Exit mobile version