Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.36.46

15 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी सफलता

August 7, 2026
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.19.17

रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों और स्कूल ऑटो पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 340 पर कार्रवाई

August 7, 2026
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.28.21

रायगढ़ पुलिस ने सुलझाया लैलूंगा का अंधा कत्ल: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला व 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या करने वाला 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 15 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी सफलता
  • रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों और स्कूल ऑटो पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 340 पर कार्रवाई
  • रायगढ़ पुलिस ने सुलझाया लैलूंगा का अंधा कत्ल: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला व 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या करने वाला 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
  • अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
  • उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की राष्ट्रभक्तिपूर्ण पहल: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बनाया जन-आंदोलन
  • शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त, एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर
  • डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मियों को मिले बॉडी वार्न कैमरे, पारदर्शिता एवं जवाबदेही होगी और अधिक मजबूत
  • डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मियों को मिले बॉडी वार्न कैमरे, पारदर्शिता एवं जवाबदेही होगी और अधिक मजबूत
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - सहायक आयुक्त लापरवाह शिक्षकों पर कब करेंगे कार्यवाही,,,,,
देश

सहायक आयुक्त लापरवाह शिक्षकों पर कब करेंगे कार्यवाही,,,,,

PolicewalaBy PolicewalaJuly 12, 2026No Comments7 Views
WhatsApp Image 2026 07 12 at 18.30.16

शासकीय किंदरई स्कूल पर जन प्रतिनिधियों के औचक निरीक्षण के बाद मचा हड़कंप,,,,

अधिकांश शिक्षक स्कूल से मिले थे नदारद,,,,

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किंदरई में लंबे समय से मिल रही अनियमितताओं और शिक्षकों की अनुपस्थिति की शिकायतों के बाद जन प्रतिनिधियों ने विगत दिवस औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अधिकांश शिक्षक अनुपस्थित मिले और केवल 3 शिक्षक ही उपस्थित पाए गए। हालात इतने गंभीर थे कि प्रभारी प्राचार्य को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना देकर तत्काल विद्यालय बुलाना पड़ा। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष घंसौर सरिता परसराम उइके, जनपद शिक्षा समिति अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव,जनपद सदस्य संगीता भलावी,सरपंच पति डब्बल सिंह,राधेश्याम करयाम,लाली प्रसाद यादव, संतू लाल यादव,नंद किशोर उइके सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए। जन प्रतिनिधियों नें इस मौके पर देखा कि नियमित शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है और विद्यार्थियों का भविष्य लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा शिक्षकों की अनुपस्थिति और विद्यालय संचालन में लापरवाही की शिकायतें लगातार की जा रही थीं जबकि औचक निरीक्षण के दौरान सामने आए हालात नें इन शिकायतों को और भी गंभीर बना दिया है। इस दौरान जन प्रतिनिधियों ने विद्यालय के रिकॉर्ड,उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था का भी अवलोकन किया तथा स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी विद्यालयों में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा गया कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन यदि शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुंचेंगे तो इसका सबसे बड़ा नुकसान विद्यार्थियों को उठाना पड़ेगा। निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराने तथा अनुपस्थित शिक्षकों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा किए जाने की बात भी कही गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विद्यालयों में समय पर शिक्षक उपस्थित रहें और नियमित पढ़ाई हो,तभी सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत होगा। किंदरई विद्यालय का यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है और लोगों की निगाहें शिक्षा विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है। जन चर्चा सरगर्म है कि इस मसले को सहायक आयुक्त लाल जी राम मीणा केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रखेंगे या वास्तव में जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाकर छात्रों के भविष्य को संवारने का कार्य करेंगे।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Breaking News District Education News Education Department Education News Education System Ghansaur News Government Education Government School Government School Inspection Government School News Higher Secondary School Hindi News India News Kindarai School latest Hindi news Latest News Madhya Pradesh News MP News News Update Public Education Rural Education School Administration School Inspection School Negligence School Teachers School Viral News Students News Teacher Absent Teacher Attendance Trending News
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 04 at 18.54.18

​ 90% झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया पेट्रोल छिड़ककर हत्या का आरोप

August 4, 2026
WhatsApp Image 2026 08 04 at 17.42.48 1

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 यातायात पुलिसकर्मियों को कमिश्नर ने किया सम्मानित, चोरी के 9 वाहन बरामद

August 4, 2026
WhatsApp Image 2026 08 04 at 18.09.56

POCSO मामले में धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: आरोपी को आजीवन कारावास, उत्कृष्ट विवेचना के लिए एसआई सरिता मानिकपुरी होंगी पुरस्कृत

August 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,269
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026841
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026767
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026618
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.36.46 क्षेत्रीय खबर

15 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी सफलता

By PolicewalaAugust 7, 20261

भिलाई। नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.19.17

रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों और स्कूल ऑटो पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 340 पर कार्रवाई

August 7, 2026
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.28.21

रायगढ़ पुलिस ने सुलझाया लैलूंगा का अंधा कत्ल: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला व 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या करने वाला 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

August 7, 2026
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.03.06

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

August 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.36.46

15 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी सफलता

August 7, 2026
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.19.17

रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों और स्कूल ऑटो पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 340 पर कार्रवाई

August 7, 2026
Visitors
1800359
This Month : 12829
This Year : 372276
Total Users : 1374596
Views Today : 1924
Total views : 5898359
Who's Online : 10
Server Time : 2026-08-07
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.