आरोपियों ने थाना महाकाल सहित जिले के अन्य थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी करना किया स्वीकार , आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ एवं आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही।
भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी एवं शहर में बढ़ती श्रद्धालुओं की आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए जिला उज्जैन पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना महाकाल पुलिस को वाहन चोरी के दो प्रकरणों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
घटना का विवरण-
दिनांक 24.08.2026 को फरियादी मनोहर परमार निवासी क्षिप्रा, इंदौर अपने पुत्र के साथ भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी देखने मोटरसाइकिल HF Deluxe क्रमांक MP-09-QX-6679 से उज्जैन आया था। दोपहर करीब 02.00 बजे मोटरसाइकिल कार्तिक मेला ग्राउंड में खड़ी कर सवारी देखने चला गया। वापस आने पर मोटरसाइकिल नहीं मिली। तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना महाकाल पर वाहन चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया।
इसी प्रकार दिनांक 25.08.2026 को फरियादी नारायण सोलंकी निवासी चिमनगंज मंडी, उज्जैन ने रिपोर्ट की कि दिनांक 22.08.2026 को महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र में ड्यूटी के दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल HF Deluxe क्रमांक MP-13-ES-9109 सरफेस पार्किंग में खड़ी की थी। ड्यूटी समाप्त होने पर वापस आने पर मोटरसाइकिल नहीं मिली। तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना महाकाल पर वाहन चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही-
दोनों वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी महाकाल निरीक्षक गगन बादल द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी हेतु थाना स्तर पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई तथा विश्वसनीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं चोरी के वाहनों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश में हरसंभव प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
पुलिस टीम ने प्रकरण में
01. *विशाल सिंह पिता ईश्वर सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी खेरखेड़ी, तहसील घटिया, जिला उज्जैन* तथा
02. *मंजूर खान पिता शहजाद खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिचड़ोद, तहसील तराना, जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया।*
पूछताछ में वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा-
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने उक्त दोनों वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा जिला उज्जैन के अन्य थाना क्षेत्रों से भी मोटरसाइकिल चोरी करना बताया गया।
आरोपियों की निशानदेही एवं उनके द्वारा बताए गए स्थानों से थाना महाकाल पुलिस द्वारा कुल 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद वाहनों में थाना महाकाल क्षेत्र से चोरी हुई 02 मोटरसाइकिल सहित जिले के अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 05 मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
बरामद चोरी के वाहनों का विवरण-
01. MP-09-QX-6679 — HF Deluxe, लाल एवं काला रंग
02. MP-41-MJ-5925 — Splendor Plus
03. MP-13-MH-2297 — Hero Splendor, काला रंग
04. MP-13-ME-1493 — Hero Splendor
05. MP-13-ME-5600 — Pulsar, काला एवं लाल रंग, 150 CC
06. MP-09-3052 — Pulsar, काला एवं लाल रंग, 180 CC
07. MP-13-ES-9109 — HF Deluxe
इस प्रकार थाना महाकाल पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए वाहन चोरी के मामलों का पर्दाफाश कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही कुल 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से उनके द्वारा की गई अन्य वाहन चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी संकलित कर अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
सराहनीय भूमिका-
थाना प्रभारी महाकाल निरी श्री गगन बादल , उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह , सहायक उपनिरीक्षक रेणुका मिश्रा ,प्रधान आरक्षक मनीष यादव ,प्रधान आरक्षक सुनील पाटीदार, प्रधान आरक्षक मुनेंद्र सिंह भदोरिया ।
उज्जैन पुलिस द्वारा आमजन से अपील है कि अपने वाहनों को सुरक्षित एवं अधिकृत पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें तथा वाहन में सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतें। वाहन चोरी अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
उज्जैन से जिला ब्यूरो रिंकू सोगानी







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)