ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, साइबर अपराध से सतर्क रहने का दिया संदेश
गरियाबंद। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद में भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गरियाबंद की बहनों ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को तिलक लगाकर राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने राखी के उपहार स्वरूप पुलिस जवानों से नशे से सदैव दूर रहने का संकल्प लिया। जवानों ने हाथ उठाकर सभी प्रकार के नशे का त्याग करने तथा स्वयं स्वस्थ रहकर समाज को भी नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ ली।
इस अवसर पर डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश देते हुए आमजन से साइबर ठगी के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य, रक्षित निरीक्षक सनत ठाकुर सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस जवान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ब्रह्माकुमारीजपुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, साइबर अपराध से सतर्क रहने का दिया संदेश
गरियाबंद। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद में भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गरियाबंद की बहनों ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को तिलक लगाकर राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने राखी के उपहार स्वरूप पुलिस जवानों से नशे से सदैव दूर रहने का संकल्प लिया। जवानों ने हाथ उठाकर सभी प्रकार के नशे का त्याग करने तथा स्वयं स्वस्थ रहकर समाज को भी नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ ली।
इस अवसर पर डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश देते हुए आमजन से साइबर ठगी के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य, रक्षित निरीक्षक सनत ठाकुर सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस जवान उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने ब्रह्माकुमारीज की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस जवानों में आत्मीयता, सकारात्मक ऊर्जा और मनोबल बढ़ाने के साथ समाज में नशामुक्ति एवं साइबर जागरूकता का मजबूत संदेश देते हैं। की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस जवानों में आत्मीयता, सकारात्मक ऊर्जा और मनोबल बढ़ाने के साथ समाज में नशामुक्ति एवं साइबर जागरूकता का मजबूत संदेश देते हैं।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)