*शातिर गांजा तस्करों का ‘फैमिली ड्रामा’ फेल; सिहावा पुलिस ने पकड़ा 18.6 किलो गांजा, कस्टडी से भागे आरोपी को दोबारा दबोचा*
पारिवारिक सफर का ढोंग कर कार से गांजा तस्करी कर रहा अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी से भागे आरोपी को भी दोबारा दबोचा
धमतरी पुलिस ने एक बार फिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिहावा पुलिस ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर के सांकरा फॉरेस्ट नाका पर घेराबंदी कर एक सफेद अमेज कार को रोका। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्कर कार में बकायदा परिवार (दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे) बनकर सफर कर रहे थे।
वाहन की सघन तलाशी लेने पर डिक्की से सेलो टेप में पैक 18 पैकेटों में कुल 18 किलो 626 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से गांजा, तस्करी में प्रयुक्त कार और 3 मोबाइल फोन समेत कुल 14 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी यह गांजा ओडिशा के बोलनगिर और भवानीपटना से खरीदकर बिक्री के लिए महाराष्ट्र ले जा रहे थे।
इस मामले में पुलिस ने नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी आरोपी प्रवीण रविन्द्र दुबे, श्रीमती सोनू प्रवीण खैरकार और पलाश गजभिए को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी पलाश गजभिए मेडिकल टेस्ट के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाते समय हथकड़ी ढीली कर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था, जिसे पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दिनभर की कड़ी घेराबंदी के बाद कल शाम दोबारा दबोच लिया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।
धमतरी पुलिस पिछले छह सप्ताह में सात बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देकर करोड़ों रुपये का गांजा जब्त कर चुकी है, जिससे अंतर्राज्यीय तस्कर नेटवर्क की कमर टूट गई है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- खेल-खेल में कचरा प्रबंधन सीख रहे बच्चे, इको क्लब की अनूठी पहल से जग रही पर्यावरण संरक्षण की अलख
- वर्षों तक वित्तीय ईमानदारी की मिसाल रहे सीनियर अकाउंटेंट चतुर्भुज हुये सेवानिवृत
- धमतरी में ज्वेलरी रिपेयरिंग दुकान में नकबजनी, दो आरोपी गिरफ्तार।
- उजियारा अभियान: कांकेर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।
- माड़ परियोर अभियान के तहत शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की तैयारी कराएगी पुलिस।
- 10 गोवंश को क्रूरतापूर्वक ट्रक में भरकर ले जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख का मशरूका जब्त।
- पूज्य शदाणी दरबार की भजन संध्या में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, संत श्री युधिष्ठिर जी महाराज से लिया आशीर्वाद।
- दुर्ग SSP विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुप्त चेंबर वाले पिकअप से 4 करोड़ रुपये बरामद।
