शहर की तासीर के अनुरूप बने विकास की योजना : सोनमणि बोरा
रायपुर, 26 सितंबर 2026। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में हुडको द्वारा आयोजित अर्बन चैलेंज फंड (UCF) क्षमता विकास कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शहरों के दीर्घकालीन और संतुलित विकास के लिए उनकी स्थानीय आवश्यकताओं, संभावनाओं और विशिष्ट पहचान को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार की जानी चाहिए।
श्री बोरा ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव सतेंद्र सिंह से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन, पीएम स्वनिधि, पीएम ई-बस और अर्बन चैलेंज फंड सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की।
हुडको के सीएमडी संजय कुलश्रेष्ठ के साथ बैठक में औद्योगिक, धार्मिक, पर्यटन, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले शहरों के लिए जरूरत के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करने पर जोर दिया गया। बैठक में रेंटल हाउसिंग, स्लम पुनर्विकास, फूड पार्क और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट जैसी परियोजनाओं की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। हुड
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- गरियाबंद पुलिस की जन चौपाल: ग्रामीणों से सीधा संवाद, सुरक्षा के लिए CCTV लगाने की अपील
- ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार।
- डीसीपी पश्चिम क्षेत्र के निर्देशन में आजाद चौक पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने वाला और बैटरी चोर गिरफ्तार।
- पंचायतों की लंबित राशि पर सरपंच संघ का अल्टीमेटम! 4 नवंबर तक भुगतान नहीं तो कलेक्ट्रेट घेराव और चक्काजाम
- राज्य स्तरीय वॉलीबॉल में डिंडौरी की बेटियों का जलवा, फाइनल में नर्मदापुरम को हराकर बनीं चैंपियन
- 103 रजिस्ट्रियां, शानदार प्रदर्शन! पटवारी सतेंद्र तिवारी को एसडीएम फरहान इरफान जमादार ने किया सम्मानित
- 5 घरेलु सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग करने पर जब्त
- उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने गौशाला का किया निरीक्षण
