रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य जोन में कानून व्यवस्था और जब्ती रिकॉर्ड को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। थाना तेलीबांधा में ई-मालखाना व्यवस्था का औपचारिक शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित कांबले द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीसीपी मध्य जोन श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री विवेक शुक्ला, एसीपी श्री रमाकांत साहू तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा श्री अजय झा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
तेलीबांधा थाने में इस प्रणाली के शुरू होने के साथ ही अब मध्य जोन के छह प्रमुख थानों—कोतवाली, मौदहापारा, गोलबाजार, देवेंद्र नगर, गंज और तेलीबांधा—में ई-मालखाना पूरी तरह से क्रियाशील हो चुका है। जोन के एकमात्र शेष सिविल लाइन थाने में भी इस आधुनिक व्यवस्था को शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।
इस नई डिजिटल ई-मालखाना व्यवस्था के माध्यम से जब्त माल की त्वरित डिजिटल एंट्री, रिकॉर्ड का व्यवस्थित संधारण, सुरक्षित रख-रखाव एवं बेहतर निगरानी संभव होगी, जिससे पुलिस मालखाना प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को अधिक बढ़ावा मिलेगा।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- VB-GRAMG योजना को ‘ठेंगा’! श्मशान घाट की सीसी रोड में मशीनों से काम, मजदूरों को रोजगार नहीं मिलने का आरोप
- पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन का भव्य पत्रकार सम्मेलन संपन्न
- मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 9 लाख से अधिक की ठगी, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रदर्शनी का किया अवलोकन
- पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
- ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया
- भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने की अगवानी
- सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
