Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 07 28 at 11.30.11

शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार पहिया वाहन चालक पर स्लीमनाबाद पुलिस की कार्रवाई, माननीय न्यायालय ने लगाया ₹10,000/- रुपए का अर्थदंड

July 28, 2026
WhatsApp Image 2026 07 28 at 08.21.43

रायपुर में संदिग्ध “प्राइवेट पूल पार्टी” का पोस्टर वायरल, पुलिस जांच जारी

July 28, 2026
c4d5843b f750 426d b0d0 afcc36f3f701

गरियाबंद के पर्यटन स्थलों पर पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंग और नशाखोरी पर जीरो टॉलरेंस: एसपी वेदव्रत सिरमौर

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार पहिया वाहन चालक पर स्लीमनाबाद पुलिस की कार्रवाई, माननीय न्यायालय ने लगाया ₹10,000/- रुपए का अर्थदंड
  • रायपुर में संदिग्ध “प्राइवेट पूल पार्टी” का पोस्टर वायरल, पुलिस जांच जारी
  • गरियाबंद के पर्यटन स्थलों पर पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंग और नशाखोरी पर जीरो टॉलरेंस: एसपी वेदव्रत सिरमौर
  • भूमि पूजन हुआ, फोटो खिंचे… लेकिन शिलान्यास के बाद विकास ‘गायब’!शहपुरा जनपद भवन निर्माण पर उठ रहे बड़े सवाल
  • कूली छात्रों को यातायात नियमों की सीख, राजनांदगांव पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का संकल्प
  • फरार आरोपियो व जुआरियों पर कुठला पुलिस का प्रहार
  • जांजगीर-चांपा पुलिस की अनूठी पहल: विशेष शिविर में 106 साइबर पीड़ितों को मिली बड़ी राहत, करीब 9 लाख की वापसी प्रक्रिया पूरी
  • रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 70 लाख की चोरी का 6 घंटे में पर्दाफाश, घरेलू रसोइया और उसका साथी नागपुर से गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने जिला अस्पताल का किया औचक
क्षेत्रीय खबर

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने जिला अस्पताल का किया औचक

PolicewalaBy PolicewalaJune 30, 2026No Comments71 Views
WhatsApp Image 2026 06 30 at 16.19.42 1

 

निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

गरियाबंद, 30 जून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के दो दिवसीय गरियाबंद प्रवास का समापन जनहित और संगठनात्मक गतिविधियों के साथ हुआ। अपने प्रवास के प्रथम दिवस उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण प्रदान किया तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

प्रवास के दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अस्पताल गरियाबंद का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सकों के व्यवहार तथा अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आत्मीयता से जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती नन्हे बच्चों एवं उनकी माताओं से स्नेहपूर्वक मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही प्रसूति वार्ड पहुंचकर गर्भवती महिलाओं से चर्चा की और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।WhatsApp Image 2026 06 30 at 16.19.41

प्रदेश अध्यक्ष ने फिजियोथेरेपी कक्ष का भी निरीक्षण किया। महिला एवं पुरुष मरीजों के लिए एक ही कक्ष संचालित होने पर उन्होंने गंभीर आपत्ति व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक-पृथक कक्षों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे मरीजों की गरिमा एवं सुविधा बनी रहे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई, चिकित्सकों, नर्सों एवं समस्त स्टाफ की समयबद्ध उपस्थिति तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी प्रतिज्ञा गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिंदु सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुंदल, जिला मंत्री माही यादव, जमुना गजभिए, गरियाबंद मंडल महामंत्री मंजरी गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, सभापति सूरज सिन्हा, पार्षद पुष्पा साहू, महिला मोर्चा अनुसूचित जनजाति जिला सहकोषाध्यक्ष प्रतिभा हुमने, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी साक्षी कुटारे, बूथ अध्यक्ष अर्चना उपाध्याय तथा कार्यसमिति सदस्य सविता गुप्ता सहित महिला मोर्चा एवं भाजपा संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।WhatsApp Image 2026 06 30 at 16.19.42

प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि जनसेवा ही भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण, संवेदनशील चिकित्सा व्यवस्था तथा मरीजों के सम्मानजनक उपचार को सुनिश्चित करना प्रत्येक जिम्मेदार संस्था का कर्तव्य है। उनका यह निरीक्षण जनहित, जवाबदेही और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 28 at 11.30.11

शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार पहिया वाहन चालक पर स्लीमनाबाद पुलिस की कार्रवाई, माननीय न्यायालय ने लगाया ₹10,000/- रुपए का अर्थदंड

July 28, 2026
WhatsApp Image 2026 07 28 at 08.21.43

रायपुर में संदिग्ध “प्राइवेट पूल पार्टी” का पोस्टर वायरल, पुलिस जांच जारी

July 28, 2026
WhatsApp Image 2026 07 22 at 13.01.54

नगर परिषद शहपुरा में ₹13.42 लाख के कथित गबन का आरोप, जांच और एफआईआर की उठी मांग

July 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,267
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026837
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026762
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026618
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 07 28 at 11.30.11 क्षेत्रीय खबर

शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार पहिया वाहन चालक पर स्लीमनाबाद पुलिस की कार्रवाई, माननीय न्यायालय ने लगाया ₹10,000/- रुपए का अर्थदंड

By PolicewalaJuly 28, 202626

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा  आकांक्षा…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 07 28 at 08.21.43

रायपुर में संदिग्ध “प्राइवेट पूल पार्टी” का पोस्टर वायरल, पुलिस जांच जारी

July 28, 2026
c4d5843b f750 426d b0d0 afcc36f3f701

गरियाबंद के पर्यटन स्थलों पर पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंग और नशाखोरी पर जीरो टॉलरेंस: एसपी वेदव्रत सिरमौर

July 27, 2026
a6c6f43c 13da 4cbc af07 6d4547fde82f

भूमि पूजन हुआ, फोटो खिंचे… लेकिन शिलान्यास के बाद विकास ‘गायब’!शहपुरा जनपद भवन निर्माण पर उठ रहे बड़े सवाल

July 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 07 28 at 11.30.11

शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार पहिया वाहन चालक पर स्लीमनाबाद पुलिस की कार्रवाई, माननीय न्यायालय ने लगाया ₹10,000/- रुपए का अर्थदंड

July 28, 2026
WhatsApp Image 2026 07 28 at 08.21.43

रायपुर में संदिग्ध “प्राइवेट पूल पार्टी” का पोस्टर वायरल, पुलिस जांच जारी

July 28, 2026
Visitors
1781524
This Month : 52464
This Year : 353441
Total Users : 1355761
Views Today : 1538
Total views : 5856669
Who's Online : 17
Server Time : 2026-07-28
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.