Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 13 at 19.48.55

भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में दिखी संगठन की ताकत, समरसता भोज ने दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

November 13, 2026
53a04bb1 b2c6 4a2a a4c2 f40399e749c1

1977 से मांग, 1998 में डिण्डौरी बना जिला, शहपुरा रह गया पीछे! अब परिसीमन में फिर जगी उम्मीद, पांच दशक के संघर्ष का होगा फैसला?

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 18.30.19

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल

November 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में दिखी संगठन की ताकत, समरसता भोज ने दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश
  • 1977 से मांग, 1998 में डिण्डौरी बना जिला, शहपुरा रह गया पीछे! अब परिसीमन में फिर जगी उम्मीद, पांच दशक के संघर्ष का होगा फैसला?
  • जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल
  • हजारों महिलाएं जमीन पर लेटीं, हाथों में नारियल… ऊपर से गुजरे बैगा! मां अंगारमोती के दरबार में दिखा आस्था का अद्भुत नजारा
  • 24 साल की उम्र में भाजपा ने अग्निवेश शर्मा को सौंपी प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी, राष्ट्रवाद और गौसेवा के प्रति समर्पित युवा चेहरा
  • रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने 4 निरीक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं
  • श्री ललित चन्द्रनाहू की पहल रंग लाई: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी नीति में बड़ा संशोधन, अब कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरे 21 क्विंटल का बोनस
  • स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर 48 घंटे में बदला 220 बिस्तर अस्पताल का न्यू सर्वसुविधायुक्त आपातकालीन कक्ष
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - बस्तर के विकास को रफ्तार देने मैदान में उतरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए कड़े निर्देश
क्षेत्रीय खबर

बस्तर के विकास को रफ्तार देने मैदान में उतरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए कड़े निर्देश

PolicewalaBy PolicewalaJune 6, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 06 06 at 18.34.57

बस्तर के विकास को रफ्तार देने मैदान में उतरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए कड़े निर्देश

रायपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने अपने चार दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली बड़ी अधोसंरचना परियोजनाओं का सघन निरीक्षण किया। बस्तर और पूरे प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे 308 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 11.38 किलोमीटर लंबे केशकाल घाट फोरलेन बायपास रुट का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्माण एजेंसी को काम में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए। इस बायपास के अंतर्गत दो वृहद और दो मध्यम पुलों का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे बस्तर की ओर आवाजाही सुगम होगी। इसके साथ ही उन्होंने केशकाल से सलना तक सड़क मजबूतीकरण कार्य और बेड़मा गांव में जल जीवन मिशन के ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।WhatsApp Image 2026 06 06 at 18.34.57 2 scaled

प्रवास के दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव में 104 करोड़ रुपये की लागत वाली मिशन अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कोसारटेडा बांध से पानी लाने के लिए बनाए जा रहे 9 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) और दो ओवरहेड टैंकों का निरीक्षण किया, जिसका 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके बाद उन्होंने कोपाबेड़ा में तालाब सौंदर्यीकरण, शिव मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण, कोण्डागांव-नारायणपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130डी और चिखलपुट्टी में नवनिर्मित बस स्टैंड का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को विशेष तौर पर हिदायत दी कि निर्माणाधीन सड़कों और पुलों के कारण आगामी बरसात के मौसम में आम जनता को आवाजाही में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।WhatsApp Image 2026 06 06 at 18.34.57 1

इसी कड़ी में श्री अरुण साव ने जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के तहत चल रहे शहरी विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पावर हाउस चौक स्थित इंटेक-वेल व फिल्टर प्लांट सहित महारानी वार्ड में 101 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित नयामुंडा फिल्टर प्लांट का जायजा लिया और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पीजी कॉलेज धरमपुरा में 11 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से बन रहे 500 सीटर आधुनिक नालंदा परिसर के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए उन्होंने छत्रपति शिवाजी वार्ड के पण्डरीतरई तालाब और गंगामुड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण व गहरीकरण कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन तालाबों के संरक्षण से शहर के जलस्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा।

समस्त निरीक्षण कार्यक्रमों के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमला सक्रिय रूप से मौजूद रहा, जिनमें मुख्य रूप से सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, जगदलपुर महापौर श्री संजय पाण्डेय, कोण्डागांव नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल व उपाध्यक्ष श्री जसकेतू उसेंडी, कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना, बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल थे।

रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 13 at 16.54.24

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर 48 घंटे में बदला 220 बिस्तर अस्पताल का न्यू सर्वसुविधायुक्त आपातकालीन कक्ष

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 16.12.37

8 महीने से वेतन नहीं, ऊपर से 180 किलोमीटर दूर ड्यूटी का फरमान! गरियाबंद में सरकार की व्यवस्था के खिलाफ कंप्यूटर ऑपरेटरों का विस्फोटक प्रदर्शन

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 15.36.15

बघेल का भाजपा पर हमला: बोले- आज चुनाव हुए तो इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा

November 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026923
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026806
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026772
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 13 at 19.48.55 Policewala

भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में दिखी संगठन की ताकत, समरसता भोज ने दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

By PolicewalaNovember 13, 20261

प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित दिग्गज नेताओं का जुटा जमावड़ा, आतिशबाजी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
53a04bb1 b2c6 4a2a a4c2 f40399e749c1

1977 से मांग, 1998 में डिण्डौरी बना जिला, शहपुरा रह गया पीछे! अब परिसीमन में फिर जगी उम्मीद, पांच दशक के संघर्ष का होगा फैसला?

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 18.30.19

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 17.57.17

हजारों महिलाएं जमीन पर लेटीं, हाथों में नारियल… ऊपर से गुजरे बैगा! मां अंगारमोती के दरबार में दिखा आस्था का अद्भुत नजारा

November 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 13 at 19.48.55

भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में दिखी संगठन की ताकत, समरसता भोज ने दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

November 13, 2026
53a04bb1 b2c6 4a2a a4c2 f40399e749c1

1977 से मांग, 1998 में डिण्डौरी बना जिला, शहपुरा रह गया पीछे! अब परिसीमन में फिर जगी उम्मीद, पांच दशक के संघर्ष का होगा फैसला?

November 13, 2026
Visitors
2037314
This Month : 32219
This Year : 609231
Total Users : 1611551
Views Today : 3311
Total views : 6438822
Who's Online : 26
Server Time : 2026-11-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.