पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक नीमच सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरी. विजय सागरिया के नेतृत्व मे पुलिस टीम थाना नीमच सिटी द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर भादवमाता मंदिर परिसर से नाबालिक बालिका का अपहरण कर ले जाने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया व नाबालिक बालिका को विधिवत दस्तयाब किया गया है।
थाना नीमच सिटी पर दिनांक 21.11.26 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट लेख कराई कि मेरी नाबालिक पोती जो मात्र 05 वर्ष की है, भादवामाता मंदिर परिसर से कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है। घटना पर त्वरित कार्यवाही कर घटनास्थल के आसपास लगे कैमरो व लोगो से पुछताछ की जाकर मात्र 03 घण्टे में फरियादी की नाबालिक बालिका को आरोपी हरिश पिता मुन्ना जाति भील उम्र 22 साल नि. अलीराजपुर हाल मुकाम ग्राम बुढा थाना नारायणगढ जिला मंदसौर के कब्जे से विधिवत दस्तयाब किया व आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण सदर मे आरोपी से पुछताछ जारी है।
नाम आरोपी – 01 हरिश पिता मुन्ना जाति भील उम्र 22 साल नि. अलीराजपुर हाल मुकाम ग्राम बुढा थाना नारायणगढ जिला मंदसौर
सराहनीय कार्य – उक्त कार्य में निरीक्षक विजय सागरिया थाना प्रभारी नीमच सिटी एंव थाना टीम व बुढा चौकी थाना नारायणगढ जिला मंदसोर की टीम का सराहनीय योगदान रहा।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️



