पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई, चोरी के वाहन खरीदने वाले तीन आरोपी भी गिरफ्तार।
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गिरवर यादव उर्फ गोलू सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की छह मोटरसाइकिल एवं स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरवर यादव लगातार मोटरसाइकिल एवं स्कूटी चोरी कर उन्हें ₹1,500, ₹2,000 और ₹5,000 में बेचता था। चोरी की एक्टिवा खरीदने वाले अजय यादव, एचएफ डीलक्स खरीदने वाले वासु मंडावी तथा पैशन प्रो खरीदने वाले आकाश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।
मामले की शुरुआत 28 सितंबर को रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ की पार्किंग से एक्टिवा चोरी होने की शिकायत से हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर अजय यादव से चोरी की एक्टिवा बरामद की। पूछताछ में उसके द्वारा एक्टिवा गिरवर यादव से खरीदना बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने गिरवर यादव को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में गिरवर यादव ने लगातार वाहन चोरी कर बिक्री करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर स्टेशन के पास छिपाकर रखी गई चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। इसके अलावा उसकी निशानदेही पर वासु मंडावी के कब्जे से एचएफ डीलक्स तथा आकाश यादव के कब्जे से पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी के वाहन बिना किसी रसीद अथवा दस्तावेज के खरीदे थे। चोरी की संपत्ति खरीदने एवं उसे छिपाने में सहयोग करने के मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
वहीं, पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी गिरवर यादव से अन्य अपराधों से संबंधित दो चोरी की मोटरसाइकिल, कुल कीमत करीब ₹65,000, भी बरामद कर जप्त की गई हैं।
गिरफ्तार आरोपी: गिरवर यादव उर्फ गोलू, अजय यादव, वासु मंडावी एवं आकाश यादव।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- गरियाबंद पुलिस की जन चौपाल: ग्रामीणों से सीधा संवाद, सुरक्षा के लिए CCTV लगाने की अपील
- ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार।
- डीसीपी पश्चिम क्षेत्र के निर्देशन में आजाद चौक पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने वाला और बैटरी चोर गिरफ्तार।
- पंचायतों की लंबित राशि पर सरपंच संघ का अल्टीमेटम! 4 नवंबर तक भुगतान नहीं तो कलेक्ट्रेट घेराव और चक्काजाम
- राज्य स्तरीय वॉलीबॉल में डिंडौरी की बेटियों का जलवा, फाइनल में नर्मदापुरम को हराकर बनीं चैंपियन
- 103 रजिस्ट्रियां, शानदार प्रदर्शन! पटवारी सतेंद्र तिवारी को एसडीएम फरहान इरफान जमादार ने किया सम्मानित
- 5 घरेलु सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग करने पर जब्त
- उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने गौशाला का किया निरीक्षण
