गुढ़ियारी में सट्टा पट्टी लिखते दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और सामान बरामद
रायपुर | राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए और सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी सहित सट्टा सामग्री जब्त की गई है।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस को सूचना मिली थी कि गुढ़ियारी के खालबाड़ा स्थित बांस पेड़ के पास कुछ लोग सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित कर रहे हैं। इस सूचना को पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
पुलिस टीम की कार्यवाही
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गुढ़ियारी थाना प्रभारी बी.एल. चंद्राकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर दो व्यक्तियों को सट्टा लिखते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नरेंद्र कोठले (32 वर्ष, निवासी गुढ़ियारी) और वरुण सोनी (30 वर्ष, निवासी राम सागर पारा) बताया।
जब्त सामग्री और कानूनी कार्यवाही
पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
नगद राशि: 22,290 रुपये
अन्य सामग्री: 25 नग सट्टा पट्टी, 06 डॉट पेन और 02 बोर्ड।
थाना प्रभारी बी.एल. चंद्राकर ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 (अपराध क्रमांक 41/26) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज
Trending
- शहपुरा के होटल-रेस्टोरेंटों में खाद्य विभाग की जांच, दाल-दूध, पनीर और तेल के लिए नमूने
- कंचनपुर में सीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल, उपसरपंच ने खोला मोर्चा
- पीएम आवास की पहली किस्त पहुंची दूसरे के खाते में, हक की राशि के लिए महीनेभर से भटक रही महिला
- प्रश्नपत्र वायरल, परीक्षा व्यवस्था पर सवाल! नादिर कुरैशी बोले—“बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे विभाग”
- 5 घंटे में अपहृत 1 वर्षीय बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
- तालाब के पास महिला से छेड़छाड़, फरार आरोपी गिरफ्तार
- एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
- एस.एन. सिंह के नेतृत्व में सुपेला पुलिस की कार्रवाई, नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट बेचते 6 आरोपी गिरफ्तार
