खबर घंसौर पुलिसवाला न्यूज़ रिपोर्टर संदीप जयसवाल की कलम से__केदारपुर में विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन संपन्न_अपर सत्र न्यायाधीश ललित कुमार झा ने दी कानून की जानकारी_सिवनी जिले की घंसौर तहसील के सेक्टर ग्राम केदारपुर में 10 में 2026 को ग्राम पंचायत एवं जीएस राजपूत थाना प्रभारी किनद्ररई के संयुक्त तत्वाधान में आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए विधिक साक्षरता शिवर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लखनादौन से पहुंचे अपर सत्र न्यायाधीश माननीय ललित कुमार झा जी घंसौर के एसडीएम बिशन सिंह गौड़, अरुण कुमार दुबे तहसीलदार घंसौर सभी ने बारी-बारी से कानून से संबंधित जानकारियां क्षेत्रीय ग्रामीण जनों को दी न्यायाधीश ललित कुमार झा साहब ने विधिक सहायता सेवा की धारा 501 नशा संबंधित अपराधों एवं अन्य कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की आदिवासी बहुल क्षेत्र में और अधि सूचित क्षेत्र में न्याय प्रक्रिया में कुछ अलग से कानून बनाए गए हैं किसी भी घटना के पश्चात अपना ही जाने वाली कानूनी प्रक्रिया एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका को भी सरल भाषा में बताया कार्यक्रम एसडीओपी मायरे ने भी नागरिकों को यातायात एवं अन्य वाहन दुर्घटना सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी, और हेलमेट लगाना अनिवार्य बताया, इस अवसर पर एडवोकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट संग्राम प्रताप सिंह घंसौर, रत्नेश गिरी गोस्वामी, सविता मरावी सरपंच केदारपुर आर एल आर एल नायकवार रिटायर्ड अधिकारी, मोहनलाल तिवारी केदारपुर के वरिष्ठ नागरिक आसपास के क्षेत्र से आए हुए नागरिक बंधु उपस्थित हुए
Trending
- वीरांगना झलकारी बाई जयंती पर बिलासपुर में निकली विशाल शोभायात्रा में शामिल हुए एआईसीसी राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास
- थाना नीमच सिटी ने नाबालिक बालिका का अपहरण करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने एवं अपर्हत बालिका को दस्तयाब करने मे मिली सफलता
- मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में प्रदेश में 25 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्णग्रामीण परिवारों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- राज्यमंत्री ने सुनी आमजनों की समस्यायें
- नागरिकों के मूल अधिकारों का संरक्षण प्रशासन प्राथमिकता से करे- अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग
- ओवरलोड रेत परिवहन पर बड़वारा पुलिस की बड़ी चोट, रेत से भरा हाइवा जब्त
- दुहनिया पंचायत में विकास निधि पर ‘अन्य व्यय’ का खेल? 20 लाख से अधिक के भुगतान सवालों के घेरे में, प्रभारी सचिव के खाते तक पहुंची राशि!
- 34 लाख की मरम्मत, फिर भी टपक रही छत! भालूमाडा कालरी क्लब में घटिया निर्माण की खुली पोल





