धमतरी पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना का परिचय देते हुए नागरिकों के दिल में जगह बनाई है। रविवार, 16 अगस्त की रात लगभग 9:50 बजे सिहावा रोड पर भोयना और अछोटा के मध्य पेट्रोल पंप के पास तेज बारिश के कारण एक विशालकाय पेड़ अचानक मुख्य मार्ग पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे धमतरी पुलिस कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक डिगेश शर्मा ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत समझा। बिना किसी देरी के वे खुद आगे आए और कड़ी मशक्कत करते हुए सड़क पर पड़े पेड़ को हटाकर रास्ता साफ कराया। उनकी इस त्वरित और सराहनीय पहल से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पुनः सामान्य हो सकी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली।
प्रधान आरक्षक डिगेश शर्मा का यह कार्य न केवल उनकी कर्तव्यनिष्ठा को रेखांकित करता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि धमतरी पुलिस हर परिस्थिति में आम जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version