इंदौर 

 

 

SDM ने किया SC कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण

 

इंदौर, 8 सितंबर। अभिलाषा अभियान के तहत SDM लोकेंद्र सरल ने सुदामानगर स्थित सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का अचानक निरीक्षण किया।

 

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर हुए निरीक्षण में SDM ने छात्राओं के लिए साफ-सफाई, खाना, पीने का पानी, रहने और सुरक्षा की व्यवस्था देखी।

 

उन्होंने छात्रावास के कमरों और पूरे परिसर का जायजा लिया और वहां रहने वाली छात्राओं से सीधे बात की। खाने की क्वालिटी, बिजली, पढ़ाई की सुविधा को लेकर छात्राओं से फीडबैक लिया।

 

SDM ने प्रबंधन को निर्देश दिए कि साफ-सफाई और बेहतर बनाए रखें, सभी सुविधाएं समय पर दें और कोई भी समस्या आने पर तुरंत समाधान करें। उन्होंने कहा कि छात्राओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल देना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

 

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version