इंदौर

 

बेटियों ने संभाली ट्रैफिक की कमान, टॉवर चौराहे पर चलाया जागरूकता अभियान

इंदौर, 8 सितंबर। सड़क सुरक्षा को लेकर क्वींस कॉलेज की छात्राओं ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर टॉवर चौराहे पर वाहन चालकों को जागरूक किया।

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर एडिशनल DCP ट्रैफिक संतोष कौल, ACP अमिता सिंह और इंस्पेक्टर लक्ष्मी धारवे की मौजूदगी में 11वीं की 50 छात्राओं ने ट्रैफिक मैनेजमेंट का अनुभव लिया।

छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर रैली निकाली। रेड लाइट पर रुककर उन्होंने चालकों से स्टॉप लाइन पर रुकने, हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की अपील की।

वाहन चालकों ने भी छात्राओं की बात को सकारात्मक रूप से लिया और नियम पालन करने का वादा किया।

स्कूल प्राचार्या वर्षा जैन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इससे छात्राएं खुद नियम सीखेंगी और अपने परिवार को भी जागरूक करेंगी।

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply