पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है जिनके निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद के नेतृत्व में बहोरीबंद पुलिस स्टाफ ने दिनांक 23/10/2026 को दो आरोपी से 01 किलो 264 ग्राम गांजा मय मोटरसाइकिल के जप्त करने में सफलता प्राप्त की है ।
घटना का विवरण– दिनांक 23/10/2026 को बहोरीबंद पुलिस को अपराध पतासाजी एवं भ्रमण के दौरान ग्राम कुआं भटगवा रोड पुलिया के पास पर दो व्यक्ति एक काले रंग की बिना नंबरी बजाज पल्सर मोटर साइकिल पर बैठे हुआ मिले जो पुलिस को देखकर घबराने लगा जिसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर हमराह स्टॉफ के घेराबन्दी कर पकड़कर पूछताछ पर तो मोटर साइकिल पर सामने बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नीलमन उर्फ मन्नू केवट पिता वीरन केवट उम्र 33 साल नि ग्राम खाडा थाना अनूपपुर एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुशील उर्फ भूरा यादव पिता रामसहाय यादव उम्र 52 साल नि ग्राम बंधा हरदुआ थाना सिहोरा का होना बताया संदेह होने पर उपरोक्त दोनों व्यक्तियों की व दोनों के आधिपत्य की मोटरसाइकिल में लगे काले बैग की तलाशी ली गई जो काले रंग के बैग मे पीले रंग की पन्नी मैं हरे रंग का मादक पदार्थ गांजा जैसी वस्तु पाई गई जिसकी पहचान करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जो तौल पर कुल 01 किलोग्राम 264 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत करीबन 15,000/- रुपये एवं मोटरसाइकिल कीमती 80,000/- रुपए कुल मशरूका 95,000/- रुपए को विधिवत जप्त किया जाकर मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई । आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 539/2026 धारा 8/20 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
विशेष भूमिकाः- सहा उप निरीक्षक चूड़ामणि पाण्डेय, प्र.आर 414 भोलाराम गुप्ता , आरक्षक 564 मोहित साहू, आरक्षक बृजेश ठाकुर, आरक्षक 412 नरेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

रिपोर्ट जितेन्द्र मिश्रा

Comments are closed.

Exit mobile version