इंदौर 

 

 

टॉवर चौराहे पर DCP ट्रैफिक की सख्त चेतावनी – नियम तोड़े तो होगी FIR

 

इंदौर, 8 सितंबर। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आज DCP क्राइम/ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी टॉवर चौराहे पहुंचे। उन्होंने वहां ट्रैफिक व्यवस्था देखी और वाहन चालकों को समझाइश दी।

 

इस दौरान एडिशनल DCP संतोष कौल और ACP अमिता सिंह भी मौजूद रहे।

 

DCP त्रिपाठी ने कहा कि सड़क पर जल्दबाजी, तेज गति और लापरवाही बिल्कुल न करें। अगर कोई तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाकर दूसरों की जान को खतरे में डालेगा तो सिर्फ चालान नहीं, उसके खिलाफ *अपराध दर्ज* किया जाएगा।

 

DCP की अपील:

– बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें

– कार में सीट बेल्ट लगाएं

– रेड लाइट पर स्टॉप लाइन के पीछे रुकें

– जेब्रा क्रॉसिंग पैदल लोगों के लिए खाली रखें

– तेज और लापरवाही से गाड़ी न चलाएं

 

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियम चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जान बचाने के लिए हैं। नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version