इंदौर 

 

साइबर ठगी पर इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट वाले 16 आरोपी पकड़ाए

 

 

 

इंदौर। साइबर ठगों को बैंक खाते सप्लाई करने वाले 2 बड़े गिरोहों का एरोड्रम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये अकाउंट देशभर में 200 से ज्यादा ऑनलाइन ठगी की वारदातों में इस्तेमाल हुए हैं। एक ही खाते में 1 महीने में 3.42 करोड़ रुपये का लेन-देन मिला है।

पहला केस – 3.42 करोड़ का फर्जीवाड़ा

थाना एरोड्रम में 1.44 लाख की ठगी की जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी कमीशन लेकर अपने बैंक खाते साइबर ठगों को दे रहे थे। इसमें सट्टा और गेमिंग का पैसा घुमाया जा रहा था। पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से 34 ATM कार्ड, 24 चेकबुक, 12 पासबुक, 8 मोबाइल, 1.08 लाख कैश और वाई-फाई राउटर मिला।

*दूसरा केस – क्रिप्टो के नाम पर 17.84 लाख की ठगी:*क्रिप्टो में निवेश के नाम पर ठगी के मामले में 10 आरोपी पकड़ाए। ये भी कमीशन पर खाते देकर ठगी के पैसे निकालने में मदद कर रहे थे। इनके पास से 8 मोबाइल जब्त हुए।

 

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर जोन-1 DCP नरेंद्र सिंह रावत के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

 

 

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा

Leave A Reply

Exit mobile version