इंदौर

इंदौर। लसूडिया पुलिस ने MD ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर मनीष नायक (32) और उसके साथी चेतन उर्फ कपिल भाटी (32) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनीष के पास से 12 ग्राम MD ड्रग्स और घटना में इस्तेमाल की गई एक्टिवा जब्त की है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर DCP जोन-2 अमन सिंह राठौर, एडिशनल DCP अमरेन्द्र सिंह और ACP पराग सैनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजकुमार यादव की टीम ने कार्रवाई की।

21 सितंबर को महालक्ष्मी नगर के एक फ्लैट से पुलिस ने हर्ष शर्मा, रुपाली रावल और रानी कौशल को 9.17 ग्राम MD के साथ पकड़ा था। थाना लसूडिया में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। पूछताछ में तीनों ने बताया था कि ड्रग्स उन्होंने भागीरथपुरा निवासी मनीष नायक से खरीदी थी।

मुखबिर और टेक्निकल इनपुट के आधार पर 28 सितंबर को मनीष नायक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चेतन के साथ मिलकर ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करना कबूला, जिसके बाद चेतन को भी हिरासत में लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया गया है। पुलिस ड्रग्स के सोर्स और सप्लाई चेन को लेकर पूछताछ कर रही है।

दोनों आरोपी शातिर बदमाश हैं। मनीष पर पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार और NDPS के 7 केस दर्ज हैं। वहीं चेतन पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, जुआ और आर्म्स एक्ट सहित 12 केस दर्ज हैं।

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Comments are closed.

Exit mobile version